फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students served delicious Pahari dishes on Garh Bhoj Diwas.

Tehri News: गढ़ भोज दिवस पर छात्रों ने परोसे पहाड़ी स्वादिष्ट व्यंजन

Wed, 07 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students served delicious Pahari dishes on Garh Bhoj Diwas.
नरेंद्रनगर/थत्यूड़। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर, खाड़ी, जीआईसी थत्यूड़ और जीआईसी मोलधार में गृह विज्ञान विभाग की ओर से उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य संस्कृति और मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए के लिए गढ़ भोज दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गढ़भोज दिवस प्राचार्य डॉ. विजय सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बीएससी गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सोनी तिलारा और डॉ. जितेंद्र नौटियाल ने पोषक मूल्य के बारे में बताया। डॉ. भारती जायसवाल पारंपरिक व्यंजनों का वैश्विक पटल पर ब्रांडिंग करने का सुझाव दिया। खाड़ी महाविद्यालय में खाद्य संस्कृति और उत्पादों पर गोष्ठी की गई।
विज्ञापन



गढ़भोज दिवस पर पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे गए
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला और राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में गढ़भोज दिवस मनाया गया।
डॉ. मनीष सेमवाल के संयोजन में व्यंजन प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में चित्रकला विभाग प्रथम, गृह विज्ञान विभाग द्वितीय और वनस्पति विभाग तृतीय रहा। गेंवला इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रयागनाथ के निर्देशन और एमडीएम प्रभारी प्रेम नारायण नौटियाल के संयोजन में भोजन परोसा गया। प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह रावत, चिन्यालीसौड़ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी के मार्गदर्शन में गढ़भोज आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. किरण जोशी, डॉ. कृष्णा डबराल, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. नेहा बिष्ट, डॉ. आराधना राठौर और डॉ. मंजू पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजिक डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ.सीमा पांडे और डॉ. मीना ने भी पहाड़ी अनाज की खूबियां बताई। छात्रा सोनम ने संचालन गढ़वाली भाषा में किया। इस मौके पर डॉ. ईरा, किरण, भूमिका, शालिनी, आयुषी, छात्र परिषद की अध्यक्ष तनिषा, सचिव अभिषेक, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ममता और डॉ. सनोवर आदि मौजूद थे। जीआईसी थत्यूड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य शहजाद अली खान, रमेश लेखवार, राकेश सजवाण, मदन मोहन सेमवाल आदि मौजूद थे।

कंडीसौड़ के कमांद कॉलेज में पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने कहा कि गढ़ भोज दिवस से युवाओं जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, केदार भट्ट, सोहन सिंह, सत्येंद्र डोभाल, संजय बधानी, प्रभावती, देवेश और अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed