{"_id":"6ac6757832adc1de5000c637","slug":"the-border-village-of-pinswad-should-be-connected-to-communication-facilities-tehri-news-c-5-1-drn1020-1084875-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीमांत गांव पिंस्वाड़ को संचार सुविधा से जोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीमांत गांव पिंस्वाड़ को संचार सुविधा से जोड़ा जाए
Wed, 07 Oct 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। धर्मगंगा विकास संघर्ष समिति बूढ़ाकेदार के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के सीमांत गांव पिंस्वाड़, कोटी, अगुंडा, तितरोणा, थाती गांव को संचार सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि पिंस्वाड़ और ऊर्णी पूरी संचार सुविधा विहीन हैं। कहा कि बूढाकेदार, झाल, पिंस्वाड़ को जोड़ने वाली सड़क 2024 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क न बनने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। थाती-कोट-घडिंयालधार-तितरोणा सड़क पर पड़ने वाले होलगांव गदेरा में पुल न होने से ग्रामीण जोखिम भरा आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। झाला में स्थापित क्रेशर प्लांट से स्थानीय लोगों का पानी और हवा प्रदूषित हो रहा है।
आगर-कोटी गांव की सिंचाई नहर आपदा में जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को सिंचाई के पानी नहीं मिल पा रहा है। पिंस्वाड गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धर्म गंगा नदी के कटाव से कोटी-अगुंडा गांव को खतरा बना है। समिति के लोगों ने डीएम से सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य मकानी देवी, ग्राम प्रधान अगुंडा अमिता देवी, बचेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र सिंह पंवार, संतोष रावत, दिनेश चंद्र भट्ट, भगवान सिंह रावत, दिनेश बिष्ट आदि के हस्ताक्षर थे। संवाद