फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Running hot mix plant without NOC

बिना एनओसी के चल रहा हॉटमिक्स प्लांट

Fri, 29 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

केदारनाथ मोटर मार्ग पर भैंस्वाड़ा पुल के पास लगाया गया हॉटमिक्स प्लांट बगैर एनओसी के ही संचालित किया जा रहा है। कंपनी ने प्लांट चलाने के लिए पर्यावरण और उद्योग मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया है।

विज्ञापन


प्लांट के धुएं से परेशान लोगों के विरोध जताने के बावजूद प्रशासन उनके खिलाफ काई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है।  
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक में घनसाली-अखोड़ी-मूलगढ़ रिंग रोड पर एडीबी 20 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य कर रही है। कंपनी ने भैंस्वाड़ा पुल के पास नियम-कानून ताक में रख हॉटमिक्स प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने पर्यावरण मंत्रालय और उद्योग विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर ही प्लांट लगा दिया। जहां सुरक्षा के भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्लांट के धुएं से परेशान लोग कई बार इसका विरोध कर प्लांट बंद करने की मांग कर रहा है, लेकिन प्रशासन और वन विभाग कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


चिकित्सकों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं से फेफड़े, दमा, त्वचा और आंखों की बीमारी बढ़ती है। बहेड़ा की प्रधान सुंदरा देवी ने कहा कि प्लांट बंद कराने के लिए जल्द ही ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई जाएगी।

प्लांट संचालक विकास त्यागी का कहना है कि प्लांट संचालन के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दो माह पहले एनओसी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed