{"_id":"67b349a9d3027f10f00a02a5","slug":"police-should-mark-accident-prone-areas-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111134-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें पुलिस
Mon, 17 Feb 2025 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने दिए निर्देशनई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारियों को चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दुर्घटना संभावित क्षेंत्रों को चिह्नित कर मोबाइल कनेक्टीविटी भी चेक करने को कहा है। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 25 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को चंबा पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। पुलिस को ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा।
पुलिस को सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड चेक करने और जहां नहीं हैं वहां लगाने को कहा। पुलिस कर्मियों को अभियुक्तों का डाटा पोर्टल ठीक से भरने, फिंगर प्रिंट उठाने में कतई लापरवाही नहीं बरतने, गुमशुदगी, और खोया-पाया सचना देवभूमि मोबाइल एप और सिटिजन सर्विसेज पर दर्ज करें।
विज्ञापन
थाना प्रभारियों को सिटिजन पोर्टल, देवभूमि एप का निरंतर अवलोकन करने, अपराधियों की हिस्ट्री चेक करने को भी कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई करने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, शराब का अवैध कारोबार करने और अवैध खनन रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में 207 राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस में हस्तांतरित किया जाना है, इसके लिए नई चौकियां सृजित होने के लिए प्रस्ताव जाने हैं। बैठक में एएसपी जेआर जोशी, सीओ ओशिन जोशी, सीओ महेश लखेड़ा,डीजीसी स्वराज्य पंवार और एपीओ सीमारानी आदि मौजूद थे।
एसएसपी ने व्यायामशाला का किया उद्घाटन
नई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में मासिक अपराध बैठक के दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाइन में बनाई गई नई व्यायामशाला और सभागार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस वेलफेयर के लिए भी लगातार प्रयास किए जाते हैं। पुलिसिंग के साथ ही पुलिस कर्मियों के रहन-सहन को भी बेहतर बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्मिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाइन में आधुनिक जिम स्थापित किया गया है। इसमें पुलिस के अलावा कोई बाहर के लोग भी बहुत कम शुल्क पर जिम का लाभ उठा सकते हैं। संवाद