{"_id":"67b5dc3c4e4e2e711a0fc035","slug":"officers-should-focus-on-garbage-management-and-revenue-collection-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111166-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा प्रबंधन और राजस्व वसूली पर ध्यान दे अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा प्रबंधन और राजस्व वसूली पर ध्यान दे अधिकारी : डीएम
Wed, 19 Feb 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार में राजस्व विभाग की बैठक हुई, जिसमें राजस्व वाद, फौजदारी, दाखिल खारिज, वसूली, मजिस्ट्रीयल जांच, चारधाम यात्रा, आपदा विस्थापन व यूसीसी सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।
डीएम ने सड़क सुरक्षा व चारधाम यात्रा को लेकर नियमित चेकिंग, अतिक्रमण हटाने और होल्डिंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को शौचालय, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। आबकारी अधिकारी को शराब के लाइसेंस और ओवर रेटिंग की जांच के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों में तहसीलदारों को आरसीएमएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपडेशन और लंबित वसूली प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
आपदा प्रभावितों के विस्थापन और वन पंचायत चुनाव समय से कराने पर जोर दिया गया। गजा व घनसाली में नवनिर्मित गोशालाओं को मार्च तक संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार पांडेय, एएसपी जेआर जोशी, एसडीएम देवेंद्र नेगी, संदीप कुमार, अपूर्वा सिंह, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, डीएसओ मनोज डोभाल आदि मौजूद रहे। संवाद