फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   New City Congress executive committee announced; new office-bearers administered the oath.

Tehri News: शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 26 Sep 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
New City Congress executive committee announced; new office-bearers administered the oath.
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद शहर कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने 72 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी देते हुए नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में बौराड़ी में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष आर्य, दिनेश पंवार, बीर सिंह गुनसोला, गब्बर सिंह रावत और नीमा नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विरेंद्र नेगी, शैलेद्र कांत, वीरेद्र दत्त, अमित राणा, परशुराम नौटियाल, रितु भूषण, मनीष पंत, मोहिना राणा, राजेंद्र पैन्यूली, धनबीर, दिनेश पंवार, कुसुम भट्ट, प्रमोद राजवार, अनीशा खान और अनुपम भट्ट को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मनोज रावत को प्रचार-प्रसार प्रभारी, अमित भंडारी और संगीता सेमवाल को प्रवक्ता, सतीश चमोली कोषाध्यक्ष, इमरान खान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस की नीतियों और रीति-नीति की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशाा रावत, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, दर्शनी रावत, नरेंद्र चंद रमोला, सूरज राणा, शक्ति प्रसाद जोशी, आनंद सिंह बेलवाल, लखवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed