फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA hands over waste disposal vehicle to Nainbagh Vyapar Mandal.

Tehri News: विधायक ने नैनबाग व्यापार मंडल को दिया कूड़ा निस्तारण वाहन

Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
MLA hands over waste disposal vehicle to Nainbagh Vyapar Mandal.
नैनबाग(टिहरी)। नैनबाग क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने व्यापार मंडल को एक कूड़ा निस्तारण वाहन उपलब्ध कराया है जिससे नैनबाग बाजार सहित आसपास क्षेत्र से अब नियमित कूड़ा उठाया जा सकेगा। इससे यमुना नदी भी दूषित नहीं होगी और बाजार की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

कूड़े का ढेर बढ़ने पर सड़क के ठीक नीचे बह रही यमुना नदी में जा रहा था। समस्या को लेकर अमर उजाला ने पांच जून के अंक में यमुना को दूषित कर रहा नैनबाग का कूड़ा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए धनोल्टी विधायक ने स्थानीय व्यापारियों की मांग पर नैनबाग व्यापार मंडल को एक कूड़ा निस्तारण वाहन उपलब्ध कराया है जिससे निश्चित ही क्षेत्र में वर्षों से बनी समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर और व्यापारियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से एक कूड़ा निस्तारण वाहन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

अब कूड़ा वाहन मिलने से घर-घर से कूड़ा उठा कर उसे कूड़ा निर्धारित स्थल तक पहुंचाया जा सकेगा। नैनबाग के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत ने कहा कि कूड़ा वाहन उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, दुकान, होटल का गीला और सूखा कचरा कूड़ा वाहन में ही देकर मां यमुना नदी को दूषित होने से बचाने और नैनबाग को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण ने कूड़ा निस्तारण वाहन का नियमित संचालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed