फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Meeting of Lakhwar Dam affected people with the district administration tomorrow

Tehri News: जिला प्रशासन के साथ लखवाड़ बांध प्रभावितों की बैठक कल

Thu, 13 Nov 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Lakhwar Dam affected people with the district administration tomorrow
बांध प्रभावित मुआवजे और रोजगार के लिए हैं आंदोलित
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। धरने पर बैठे लखवाड़ बांध प्रभावित के साथ 15 नवंबर को जिला प्रशासन की जिला मुख्यालय में बैठक होगी। समिति के सदस्य महिपाल सिंह सजवाण ने कहा कि बैठक के बाद ही आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
जौनपुर-जौनसार लखवाड़ बांध प्रभावित संघर्ष समिति से जुड़े लोग काश्तकारों का मुआवजा भुगतान करने और रोजगार की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से बंदरकोट में धरने पर बैठे हुए हैं। समिति के सदस्य सजवाण ने बताया कि प्रशासन की ओर उन्हें बैठक के लिए बुलाया गया है। बैठक में जिला प्रशासन, एलएनटी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समिति का एक प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए 15 नवंबर को नई टिहरी जाएगा जबकि अन्य ग्रामीण परियोजना स्थल पर धरना देंगे।
विज्ञापन

वार्ता में जो भी निर्णय होगा उसकी जानकारी सभी को दी जाएगी। सभी की सहमति के बाद ही आगे के बारे में निर्णय लिया जाएगा। बांध प्रभावितों की मुआवजा, परियोजना में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, हटाए गए सभी कर्मियों की बहाली सहित 21 सूत्री मांगें शामिल हैं। धरने पर संदीप रावत, धीरज रावत, संदीप तोमर, प्रेम रावत, प्रदीप पुंडीर, गोविंद रावत, सुमित ताेमर, आनंद रावत, रमेश चौहान विश्वजीत सिंह, सुरेश रावत, गजेंद्र रावत आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed