{"_id":"576ffc2c4f1c1bc97379aa5a","slug":"m-tach-sheet-allot-to-58-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटेक में 58 अभ्यर्थियों को सीटें हुई आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटेक में 58 अभ्यर्थियों को सीटें हुई आवंटित
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड में एमटेक में प्रवेश के लिए तीन चरणों में 58 अभ्यर्थियों को सीट आंवटित हो चुकी है। अभी संस्थान में 17 सीट रिक्त हैं। सीटों के अगले माह नेशनल स्पॉट राउंड होना है। उम्मीद है कि रिक्त सीटों भी भर जाएंगी।
विज्ञापन
यहां बता दे वर्ष 2009 में स्थपित एनआईटी में पहली बार एमटेक की कक्षाएं संचालित होने जा रही हैं। मौजूदा समय में यहां बीटेक में पांच ट्रेड संचालित हो रहे हैं। संस्थान सभी ट्रेड में एमटेक की कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक ट्रेड में 15 सीट हैं। प्रत्येक ट्रेड मेें दो स्पेशलाइजेशन है।
विज्ञापन
एमटेक मेें प्रवेश के लिए अप्रैल माह में सीसीएमटी 2016 (सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग फॉर एमटेक/एमआर्क/एम प्लान एडमिशन) के माध्यम से ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद सीट आवंटन और चयन के लिए तीन राउंड में प्रवेश प्रक्रिया चली। इमसें सफल अभ्यर्थियों का सीट आवंटित की गई।
विज्ञापन
संस्थान के एसोसिएट डीन (अकादमिक) और काउंसिलिंग प्रभारी डा. अनुपम कुमार आदित्य ने बताया कि 58 सीट आवंटित हो चुकी हैं। संस्थान में एमटेक की 75 सीट उपलब्ध हैं। शेष सीटों के लिए जुलाई माह में नेशनल स्पॉट राउंड चलाया जाएगा।
इन विषयों में चलेेंगी एमटेक की कक्षाएं
सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग।