फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   examinations of Shridev Suman University today

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से होगी शुरू

Fri, 05 Dec 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 05 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
examinations of Shridev Suman University today
श्रीदेव सुमन विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा 9 से 12 और द्वितीय पाली की एक से चार बजे तक
चंबा(टिहरी)। श्रीदेव सुमन राज्य विवि ने वर्ष 2025 की परंपरागत पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। विवि ने परीक्षाओं का कार्यक्रम आधारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वहीं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू की जाएंगी। विवि के सत्र 2025 की परंपरागत पाठ्यक्रम के तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज शनिवार छह दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं गढ़वाल मंडल के सात जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली के लिए सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक होगी। विवि के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने बताया कि तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी कर दी गई है। नकल पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक केंद्र पर आंतरिक सचल दल के अलावा उड़नदस्तों की टीम भी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed