फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Badoni's birth centenary year was celebrated with great fanfare in his ancestral village of Akhori.

Tehri News: पैत्रिक गांव अखोड़ी में धूमधाम से मनाया बडोनी का जन्म शताब्दी वर्ष

Wed, 24 Dec 2025 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Badoni's birth centenary year was celebrated with great fanfare in his ancestral village of Akhori.
उत्तराखंड राज्य के लिए उनका संघर्ष और त्याग हमेशा याद रखा जाएगा : सजवाण
विज्ञापन

घनसाली/नरेंद्रनगर/चंबा। उत्तराखंड के जननायक राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें याद किया गया। स्व. बडोनी के पैत्रिक गांव अखोड़ी सहित जिले के अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में उनके संघर्षाें को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच की ओर से उनके पैत्रिक गांव अखोड़ी राजकीय इंटर कॉलेज में स्व. बडोनी का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने स्व. बडोनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. बडोनी ने लंबा संघर्ष और त्याग किया जिससे उन्हें उत्तराखंड के गांधी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

स्मृति मंच के संस्थापक रमेश उनियाल ने बताया कि स्व. बडोनी के पैत्रिक गांव अखोड़ी में छात्रों ने झुमैलो कार्यक्रम आयोजित किया। गढ़वाली गायक धनराज शौर्य ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्मृति मंच के अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल, दरम्यान सिंह कैंतुरा, शिव प्रकाश नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर खाड़ी महाविद्यालय में जन्म शताब्दी बौद्धिक, शैक्षित गतिविधियों और सांस्कृतिक आत्म निर्भरता के संकल्प के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. एके सिंह, डाॅ. यूसी मैठाणी सहित कई मौजूद थे।



नई टिहरी/चंबा। राज्य आंदोलन के पुरोधा स्व. इंद्रमणि बडोनी की जन्म शताब्दी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, शांति प्रसाद भट्ट, गबर सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल आदि मौजूद थे। उधर चंबा के प्राथमिक स्कूल हटवाल गांव में उत्तराखंड के जन नायक राज्य आंदोलनकारी स्व इंद्रमणि बडोनी की 100वी जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य सतेंद्र सरियाल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का राज्य आंदोलन में अहम् भूमिका रही। इस मौके पर अनिल हटवालश् प्रीति देवी, दीपक, साक्षी, सौरभ और दिव्य आदि मौजूद थे।



हर्षोल्लास से मनाई इंद्रमणी बडोनी की जयंती

पुरोला। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसके साथ ही लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श को चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान रहा। इस मौके पर कृष्णदेव रतूड़ी, राजेंद्र लाल आर्य, भोपाल कार्की, विशंबर जोशी, यमुना प्रसाद रतूड़ी, गणेश रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed