फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उक्रांद का चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू

उक्रांद का चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। उक्रांद ने उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान शुरू किया है। दल ने 2017 के विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू किया है। अभियान के शुभारंभ पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री और गढ़वाल मंडल प्रभारी पंकज व्यास ने यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि द्वितीय चरण में ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम 10 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नए लोगाें को पार्टी से जोड़ा जाएगा। स्थानीय समस्याओं पर फोकस कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारिणी के विस्तार में सरदार सिंह पुंडीर को संयोजक, मनोज रतूड़ी को जिला महामंत्री, अरविंद कुमार युवा अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, सुमित पंवार चंबा ब्लॉक अध्यक्ष, चेतन चौहान संगठन सचिव, महावीर नेगी जिला उपाध्यक्ष, विपिन रावत युवा उपाध्यक्ष, जगवीर नेगी नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक पुंडीर युवा जिला उपाध्यक्ष और चमन पुंडीर को युवा महामंत्री नामित किए गए हैं। इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय पंवार, अतुलचंद रमोला,लेखपाल चौहान, भगवान सिंह, भीम सिंह पुंडीर, दशरथ पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed