{"_id":"16-63713","slug":"Tehri-63713-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम ठेंगे पर, हर तरफ लूट ही लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम ठेंगे पर, हर तरफ लूट ही लूट
Tehri
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यापारी शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों और नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रहे हैं। यात्रा मार्ग के होटल, लॉज, ढाबों और दुकानों पर कहीं भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा न होने से व्यापारी यात्रियों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। यात्रा शुरू होते ही यात्रा मार्ग के होटल और ढाबों में सुबह के नाश्ते से लेकर सभी चीजें महंगी हो गई हैं।
देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का शासन-प्रशासन भले ही कितना दंभ क्यों न भर ले। लेकिन स्याह हकीकत कुछ और ही है। यात्रियों को आवासीय तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के स्तर पर कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं लेकिन वह महज खानापूर्ति साबित हो रही है। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने सभी होटल, लॉज, ढाबों और दुकानों के बाहर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा होने के निर्देश जारी किए थे लेकिन जिले के अंतर्गत पड़ने वाले यात्रा मार्ग नरेंद्रनगर, चंबा, घनसाली, लंबगांव, पीपलडाली, कैंप्टीफाल, कंडीसौड़ सहित जिला मुख्यालय के किसी भी होटल और ढाबों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं है। नतीजतन होटल व्यापारी यात्रियों से रात्रि विश्राम का मनमाना किराया वसुल रहे हैं। यात्रा मार्ग के होटल और ढाबों में यात्रा शुरू होने के बाद सुबह के नाश्ते से लेकर डिनर तक महंगा हो गया है। 15 दिन पहले जो नाश्ता 25 रुपये में मिलता था अब वही नाश्ता 30 रुपये तक पहुंच गया है।
यात्रा मार्ग के होटल, लॉज और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट चस्पां की गई या नहीं इसकी अभी मानीटरिंग की जा रही है। जिन दुकानों ने रेट लिस्ट चस्पा नहीं की है वह दो-तीन दिन के अंतर्गत व्यवस्था सुनिश्ति कर लें। यात्रियों के स्तर पर यदि मनमाने दाम वसूलने की शिकायत मिली तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डा.आशीष कुमार, श्रीवास्तव एसडीएम नई टिहरी