फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बजट का इंतजार

स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बजट का इंतजार

Wed, 24 Apr 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बजट का इंतजार

विज्ञापन
नई टिहरी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के कई स्कूल भवन पुनर्निर्माण और मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। जिले में करीब 134 स्कूलों को नए भवन और 281 स्कूल भवनों को मरम्मत की जरूरत है, लेकिन जर्जर स्थिति में पहुंचे भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए सरकार बजट नहीं दे पा रही है। जिससे कई स्कूल खस्ताहाल भवन और पंचायत घरों में संचालित करने की मजबूरी बनी हुई है।
जिले में करीब 134 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। उनमें से 30 भवन निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं। जबकि 281 स्कूल भवनों को मरम्मत की जरूरत है, लेकिन सरकार स्कूल भवन बनाने के लिए बजट जारी नहीं कर पा रही है। जिससे कई स्कूल पंचायत घरों के एक कमरे में चलाए जा रहे हैं, जबकि सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जोखिम उठाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सरकार ने 30 भवन निर्माण 13 की मरम्मत कराने की स्वीकृति तो दी है, लेकिन अभी तक बजट नहीं दिया है। स्थिति यह है कि स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के बावजूद शौचालय बनाने के लिए भी बजट नहीं मिल पा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवनों के साथ ही 182 पुरुष और 50 महिला शौचालय बनाने के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसमें से छह बालिका शौचालयों की स्वीकृति मिली, लेकिन बजट नहीं मिला।
विज्ञापन


एसएसए के माध्यम से स्कूल भवन बनाने के लिए 2665.8 लाख, मरम्मत के लिए 432.49 लाख और शौचालय बनाने के लिए 315.52 लाख के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। कुछ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली गई है। बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदर्शन सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed