फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   X-ray machines are stalled due to lack of technicians.

Tehri News: टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीनों का संचालन ठप

Sat, 05 Sep 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 05 Sep 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
X-ray machines are stalled due to lack of technicians.
नई टिहरी। जिले के 12 में से 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे टेक्नीशियन न होने से एक्सरे मशीनों का संचालन ठप पड़ा है जिससे क्षेत्र के लोगों को एक्सरे की सुविधा के लिए अन्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल बौराड़ी का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 4 ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों में है, जिनमें एक्सरे मशीनें तो है, लेकिन उसके संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। टेक्नीशियन के अभाव में स्वास्थ्य केंद्रों में रखी मशीनें धूल फांक रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे की सुविधा न मिलने से संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों आपातकालीन स्थिति या चोट लगने के दौरान एक्सरे के लिए कई किलोमीटर दूर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल बौराड़ी का आना पड़ता है। टेक्नीशियन के अभाव में लाखों की रुपये की मशीनें स्वास्थ्य केंद्रों पर बेकार पड़ी है। सीएचसी मदन नेगी की एक्सरे टेक्नीशियन प्रसव अवकाश होने से मशीन का संचालन बंद पड़ा है।
विज्ञापन



जिले के सभी 12 सीएचसी के अलावा जिला और उप जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिन केंद्रों में टेक्नीशियन नहीं हैं उन पर टेक्नीशियनों की नियुक्ति हेतु शासन को पत्र भेजा गया है। डॉ़ राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed