फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water crisis deepens in Bagal Chak village.

Tehri News: बगाल चक गांव में गहराया पानी का संकट

Sat, 05 Sep 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 05 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Bagal Chak village.
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बगालचक गांव में दो साल से पेयजल संकट बना है। जल जीवन मिशन में 20 किमी लंबी पेयजल लाइन के कुछ ही हिस्से की मरम्मत होने और टैंक लीकेज होने के कारण ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर नहीं हो पाई है जिससे गांव के करीब 70 परिवार आधा किमी दूर व्यक्तिगत लाइन से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगुण पट्टी के ग्राम बगाल चक के ग्रामीण दो साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील डिमरी और प्रधान प्यारी देवी चौहान ने बताया कि 1989 में बनी 20 किमी लंबी पेयजल लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लाइन की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए जल संस्थान ने दो-ढाई साल पहले जल जीवन मिशन से करीब 40-42 लाख रुपये खर्च कर योजना के कुल तीन किमी हिस्से के पाइप बदलकर टैंक भी बनाया था लेकिन अन्य जर्जर पाइप नहीं बदलने और टैंक लीकेज होने के कारण स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सदस्य ने बताया कि गांव के निचले हिस्से में चार-पांच परिवारों ने गदेरे से अपने लिए व्यक्तिगत पाइप लाइन बनाई है। योजना से पानी नहीं मिलने के कारण ग्राम पंचायत ने अभी तक योजना का स्वामित्व नहीं लिया है। उन्होंने योजना का पुर्नगठन करने और दूसरा टैंक बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर योजना का पुनर्गठन किया जाता है। लाइन की मरम्मत करने के बाद भी गांव में पानी नहीं आ रहा है, तो योजना का निरीक्षण कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। टंकी का लीकेज भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
- प्रशांत भारद्वारा, ईई जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed