फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers with outstanding performance honored

Tehri News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक किए गए सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers with outstanding performance honored
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नई टिहरी /लंबगांव/ घनसाली। शिक्षक दिवस पर जिले के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बौराड़ी नगर पालिका हॉल में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव है। शिक्षकों को छात्रों के प्रति निष्ठावान रहकर उन्हें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम और डीईओ (माध्यमिक)वीपी सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में प्राथमिक स्कूल के 12, उच्च प्राथमिक स्कूल के नौ और माध्यमिक के 22 शिक्षकाें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ तस्लीम कुरैशी, डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी, टीटी राणा, चक्रधर प्रसाद भद्री, मुकेश चमोली, भरत राम बडोनी, मंगत सिंह नेगी, लाखी सिंह असवाल, मनोज असवाल और राजेंद्र मिश्रवाण आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर भागीरथीपुरम स्थित टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
शिक्षक दिवस पर 258 शिक्षकों को सम्मानित किया
शिक्षक समाज का निर्माता है: सुबोध
नरेंद्रनगर(टिहरी)। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्काउट, विज्ञान और खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेख प्रदर्शन करने वाले जिलेभर के 258 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान गुरुराम राय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभन सिंह नेेगी सामुदायिक भवन में आयोजित समाराेह में मुख्य अतिथि में मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है, एक बच्चे को सही दिशा दिखाने में माता-पिता के साथ शिक्षकों का भी उल्लेखनीय योगदान रहता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सीईओ कमला बड़वाल, पूर्व सीईओ एसपी सेमवाल मौजूद थे।
दूसरी ओर खाड़ी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर छात्राें ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर सोनम, शालिनी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. ईरा सिंह, डॉ शन्नोवर,डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना, डाॅ संगीता बिज्लवाण, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ममता आदि मौजूद थे।



शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संसाधन बढ़ाने जाने जरूरी: धनाई
चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज छापरधार में नवनिर्मित भवन का शिक्षक दिवस पर लोकार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया गया। स्कूल की किताब बुरांस का भी विमोचन किया गया। 2 करोड़ की लागत से निर्मित नए भवन का पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गब्बर सिंह चौहान, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, लाखीराम डबराल, पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर, पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed