{"_id":"5a6cb3c14f1c1b8e268b6974","slug":"15170735452-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी भाजपा
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मिलेनियम वोटर महाअभियान के तहत भाजपा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक जनवरी 2018 को वोटर बने नए मतदाताओं को सम्मानित करेगी। 20 से 30 मार्च तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे वोटरों का सम्मेलन किया जाएगा। साथ ही बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता पांच-पांच लंच पैकेट जिला कार्यालय में लाएंगे और वहां पर एक-दूसरे के साथ बांटकर भोजन किया जाएगा।
मिलेनियम वोटर महाअभियान के जिला संयोजक और जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा ने एक सदी के पहले वोटर बने मतदाताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भाजयुमो की राष्ट्रीय नेत्री पूनम महाजन ने लीड आफ इंडिया नाम से एक कार्यक्रम लांच किया है। कहा कि जल्द ही जिला स्तर से संयोजक और सह संयोजक भी बनाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडलाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, रमेश रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, गणेश लसियाल, रोशन पंवार, पवन राणा, संजय रावत, नरेश कुमांई भी उपस्थित रहे।