{"_id":"5a3d39fe4f1c1b502b8b60a1","slug":"151396213510150-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 150 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 150 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलखाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की।
इस मौके पर विधायक कंडारी ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को प्रदेश सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है। आठ माह में राज्य सरकार ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में 10 डॉक्टरों की तैनाती की है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना है। इस मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष जेपी चंद, सरोजनी, ज्योति कैंतुरा,प्रमोद रावत, प्रमोद भंडारी व आनंद कैंतुरा आदि उपस्थित रहे।