{"_id":"56fcb1074f1c1bc472f00a85","slug":"sonia-gandhi-should-talk-congress-rebel-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को संभाल नहीं पाए रावत, अब सोनिया को आगे आना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को संभाल नहीं पाए रावत, अब सोनिया को आगे आना होगा
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्किपीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट को भांपने में नाकामयाब रही अंबिका सोनी को प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की सियासी कलह के लिए हरीश रावत को सीधे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नाराज विधायकों से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यदि सीधी बात करें तो प्रदेश का राजनीतिक संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस और सोनिया गांधी के बेहद करीब रहे प्रमोद कृष्णम बुधवार को चेतन ज्योति आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंर्तकलह सरकार को ले डूबी। हरीश रावत को घर संभालना नहीं आया। वे दूसरों पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं, जबकि सियासी संकट के लिए वे सीधे जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत को राज्यपाल और उच्च न्यायालय के पास जाने के बजाय अब जनता की अदालत में जाने की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रभारी होने के बावजूद अंबिका सोनी अयोग्य साबित हुईं। कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि वे नाराज विधायकों से सीधे बातचीत करें। ऐसा करने पर उनकी घर वापसी में देर नहीं लगेगी।
रामदेव का कोई लेना देना नहीं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और अन्य नेताओं का यह कहना सरासर गलत है कि राज्य में सरकार के तख्ता पलट में स्वामी रामदेव का हाथ है।
यह आरोप लगाना कांग्रेसियों की कमजोर स्थिति का परिचायक है। रामदेव का इस प्रकरण से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। रामदेव तो स्वयं मोदी सरकार से भीतर ही भीतर खफा हैं।