फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   snowfall in kedarnath and rain in dehradun

मार्च के महीने में केदारनाथ में हुई सबसे ज्यादा बर्फबारी

Sun, 20 Mar 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath and rain in dehradun
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

रविवार को केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। धाम में करीब छह से आठ इंच नई बर्फ जम चुकी है।

विज्ञापन


पिछले दस दिनों से केदारनाथ में मौसम हर दूसरे दिन खराब होने से यहां तापमान पर भी असर पड़ रहा है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस शीतकाल में केदारनाथ में इस मार्च के माह में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है।

श्रीतुंगनाथ व मद्महेश्वर धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में तड़के हल्की बारिश हुई। प्रात: 10 बजे तक आसमान में घने बादल छाए हुए थे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ होने लगा। भले ही सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौनी होती रही।
विज्ञापन


कई दिनों से उत्तराखंड में चल रही मौसम की आंखमिचौली शनिवार को भी जारी रही। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। गर्जन के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। बीते दो दिन से पारे का बढ़ता ग्राफ आने वाले दिनों में गिर सकता है। शनिवार रात से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा।

एक बार फिर के मौसम के करवट लेने से कई जगह हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने चार जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बदले मौसम का असर अधिक रहने की संभावना जताई है।


यहां के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed