{"_id":"5710da904f1c1bea7e4a6ab8","slug":"seven-animals-burns-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" वन में लगी आग गोशाला तक पहुंची, बंधे हुए 7 पशु जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन में लगी आग गोशाला तक पहुंची, बंधे हुए 7 पशु जिंदा जले
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sat, 16 Apr 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग के जसपुर गांव में दावानल से एक गोशाला जल गई जिसमें बंधे आठ में से सात पशु भी जिंदा जल गए। राजस्व, पशुपालन और वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वन विभाग के अनुसार आग खेतों से लगी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जंगल की आग से यह घटना घटी है।
विज्ञापन
जसपुर के प्रधान गबर सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे अनुसूया प्रसाद पुत्र बलीराम की गोशाला में आग लग गई। एक घंटे बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। इस पर गोशाला का दरवाजा तोड़ा गया तो महज दरवाजे से चिपकी एक गाय को आग से बचाया जा सका। गोशाला में बंधे अन्य पशुओं की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रधान का कहना जंगल की आग पहुंची गांव तक
प्रधान रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को जंगल की आग गांव के पास तक पहुंची थी, जिसे ग्रामीणों ने बुझा दिया था। रात को फिर अचानक आग गोशाला तक पहुंच गई, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक मानवेंद्र बर्त्वाल सहित पशुपालन एवं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पशुपालन के कर्मियों ने जिंदा बची गाय का उपचार किया। राजस्व उपनिरीक्षक मानवेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
दूसरी ओर वन विभाग के धनपुर रेंज के रेंजर आरके निराला ने बताया कि गांव के खेतों में लगी आग के फैलने से घटना घटी है। अभी तक रेंज के रिजर्व क्षेत्र में कहीं भी आग की सूचना नहीं है।