फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Save Democracy Tour in uttarakhand.

नौ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस चलाएगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा 

Thu, 31 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Save Democracy Tour in uttarakhand.
किशोर उपाध्याय ने इसका एलान भी किया। - फोटो : file photo

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच जाएगी और शुक्रवार से नौ विधान सभा क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को बागी न कहे। इन्हें धोखेबाज और विभीषण कहा जाए। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने प्रदेश की चुनी सरकार को गिराने का काम किया है। राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़ा चल रहा है। 
विज्ञापन


एक अप्रैल को मिलेंगे राज्यपाल से मिलेंगे
भाजपा को प्रजातंत्र और लोकशाही मजबूत हो इससे लेना देना नहीं है, वह किसी तरह बस सत्ता कब्जाना चाहती है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सूखे की चपेट में हैं और चारधाम सहित विभिन्न स्थानों पर पेयजल समस्या बनी है। केंद्र बताए कि इससे निपटने के लिए उसने क्या उपाए किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को लेकर एक अप्रैल को वे राज्यपाल से मिलेंगे। वही शुक्रवार से प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू की जाएगी। दो अप्रैल को वे रुद्रप्रयाग, तीन को केदारनाथ, चार को नरेंद्र नगर, पांच को सितारगंज, छह को खानपुर और सात मार्च को रायपुर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालेंगे। 

इसके बाद अन्य विधान सभा क्षेत्रों में भी यात्रा एवं दून में रैली निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान आदि मौजूद रहे। 


बागियों के खिलाफ कार्रवाई से कतरा रही पार्टी 
नौ बागी विधायकों को धोखेबाज व विभीषण बताने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इनकी पार्टी से प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने के सवाल पर गोलमोल जवाब देने लगे। उन्होंने कहा कि विधानमंडल दल से कार्रवाई के लिए कोई संस्तुति आएगी इसके बाद ही इस पर विचार होगा। इन्हें नोटिस भी दिया जा सकता है नहीं भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed