फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rural harassing assurances from the government diging road herself

सरकार ने दिखाया 'ठेंगा' तो निकले कुदाल-फावड़े

Wed, 23 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Wed, 23 Oct 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
rural harassing assurances from the government diging road herself

सरकार ने आश्वासन के बाद भी 'ठेंगा' दिखाया तो ग्रामीण खुद ही एक बार फिर से अपने सपनों की सड़क को खोदने के लिए पहाड़ के सीने पर चढ़ गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र के सुंदरगांव के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए पुन: श्रमदान किया। दूसरी तरफ आश्वासन के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग मौके पर जेसीबी नहीं भेज पाया। ग्रामीणों ने जेसीबी न भेजने पर विभागीय कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पढें, ...जब निकल आए इकठ्ठे कई 'दशरथ माझी'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीण अपने घरों से निकल कर तातापाणी पहुंच गए। यहां उन्होंने समतलीकरण कार्य के साथ मलबा भी साफ किया।

तीन घंटे तक ग्रामीणों ने किया काम
करीब तीन घंटे तक ग्रामीण काम करते रहे, लेकिन दो दिन पूर्व दिए गए विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद लोनिवि ने जेसीबी मौके पर नहीं भेजी, जिस कारण निराश होकर लोगों को अपने घर लौटना पड़ा।

पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह सगोई ने बताया कि विभाग ने पूर्व की भांति इस बार भी ग्रामीणों को छलने का काम किया। बीती 21 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए बुधवार को जेसीबी भेजने की बात कही थी।

तस्वीरों में देखें....कैसे खोदने लगे ग्रामीण पहाड़

विभाग ने जेसीबी नहीं भेजी
चेतावनी दी गई कि अगर दो दिन में विभाग ने जेसीबी नहीं भेजी तो ग्रामीण विवश होकर गौचर स्थित लोनिवि कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।

उधर इस संबंध में लोक निर्माण विभाग गौचर डिवीजन के जेई ऊषा भंडारी ने बताया कि जेसीबी खराब होने से कर्णप्रयाग में ही खड़ी है। ठीक होते ही सड़क निर्माण के लिए उसे रिठोली बैंड भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed