फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The body of the child was found at night, three cages were set up to catch the leopard.

Rudraprayag News: रात में ही मिला बच्चे का शव, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए तीन पिंजरे

Wed, 04 Feb 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 04 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The body of the child was found at night, three cages were set up to catch the leopard.
सिंद्रवाणी गांव में आंगन से पांच साल के मासूम को उठा ले गया था गुलदार
विज्ञापन

डीएम और डीएफओ ने पीड़ित परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सीट सारी के अंतर्गत सिंद्रवाणी गांव में बीते दिनों गुलदार पांच वर्षीय दक्ष को आंगन से उठा ले गया था। देर रात तक चले सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए और मचान भी बनाए जा रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन और डीएफओ गढ़वाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी बच्चे के गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सिंद्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आंगन में मां के सामने गुलदार दक्ष को उठा ले गया था। सूचना मिलते ही पहुंची वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों ने रात में ही सर्च अभियान चलाया। वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस टीम सर्च अभियान में शामिल रहे। इसके बाद रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। इसके बाद बुधवार सुबह जिलाधिकारी प्रतीक जैन, अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे गढ़वाल के डीएफओ महात्म यादव, एसडीओ देवेंद्र पुंडीर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार समेत एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें गांव पहुंचीं। डीएम और डीएफओ ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रावत ने परिवार को उचित मुआवजा व नौकरी देने और मकान को ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन


- देहरादून से ट्रैंकुलाइजर डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुलाया
डीएफओ गढ़वाल महात्म यादव ने बताया कि जल्द गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। देहरादून से गुलदार के ट्रैंकुलाइज के लिए प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुला लिया गया है जबकि गांव में मचान बनाकर यहां उपकरण सहित कुशल वन कर्मी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed