{"_id":"6ac7972593c5f353bf093b93","slug":"administered-the-pledge-for-a-tb-free-india-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121457-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई
Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जिला सभागार में जोश टीम का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी से गति देने के लिए जिले में जोश टीम का शुभारंभ हुआ। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने टीम के सदस्यों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान नई दिल्ली से हुए जोश टीम के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि जोश टीम टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया टीम टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूक करेगी। कार्यक्रम में सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, रवीना देवी, विनीता देवी, किरन पंवार, डीएचओ एवं ब्लॉक नोडल जोश टीम डॉ. दीपा तिलारा, सीएमएस डॉ. एसके द्विवेदी, डीटीओ डॉ. कुणाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
फोटो
टीबी मुक्त भारत निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका जरूरी
गोपेश्वर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में गोष्ठी की गई। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने, संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के साथ भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। युवाओं से संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करने और उपचार के दौरान उनका मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया। चमोली में जोश कार्यक्रम शुरू किया गया। एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलंटियर गांवों, विद्यालयों व समुदायों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों को अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद