फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kumaon gets target of purchasing 1.7 million quintals of paddy

कुमाऊं को मिला 17 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kumaon gets target of purchasing 1.7 million quintals of paddy
रुद्रपुर। खरीफ खरीद सत्र 2019-20 के लिए कुमाऊं मंडल को 17 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। पिछले सत्र में कुमाऊं मंडल को 12 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

उत्तराखंड का प्रमुख कृषि उत्पादक जिला होने के कारण अनाज की खरीद और खाद्यान्न जरूरतों के लिए प्रदेश सरकार ऊधमसिंह नगर जिले पर ही निर्भर है। ऊधमसिंह नगर को इस बार 17 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, जबकि गढ़वाल मंडल को सिर्फ तीन लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। पिछले सत्र के लक्ष्य की अपेक्षा यह पांच लाख क्विंटल अधिक है। धान खरीद के लिए कुमाऊं में कुल 178 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य बढ़ने से धान खरीदने वाली क्रय एजेंसियों की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। एक अक्तूबर से खरीफ खरीद सत्र शुरू होने के बावजूद अभी तक जिले में धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। धान की सरकारी खरीद फरवरी 2020 तक होनी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह कहते हैं कि सरकारी खरीद के लिए धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत है जबकि नये कंबाइन से कटे धान में करीब 23 प्रतिशत नमी आ रही है। धान के सूखने के बाद नमी में कुछ कमी आएगी। इसके बाद ही किसान क्रय केंद्रों का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed