फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Pedestrian route at Chirbasa opened; pilgrims set off from Sonprayag.

केदारनाथ : चीरबासा में पैदल रास्ता खुला, सोनप्रयाग से रवाना हुए यात्री

Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Pedestrian route at Chirbasa opened; pilgrims set off from Sonprayag.
मार्ग बहाल होने तक चार घंटे तक रोके गए यात्री
विज्ञापन

बाद में सुरक्षा के बीच भेजे जा रहे यात्री
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

फाटा। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप क्षतिग्रस्त रास्ता ठीक होने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे आवाजाही सुचारु कर दी गई। इस दौरान सोनप्रयाग में करीब चार घंटे तक यात्री रोके गए जिन्हें बाद में केदारनाथ रवाना गया। खतरे को देखते हुए यहां पुलिस की निगरानी में यात्री भेजे जा रहे हैं।

गौरीकुंड से करीब 2.5 किमी ऊपर चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। मंगलवार सुबह डीडीएमए के श्रमिकों, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मार्ग से मलबा हटाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को करीब चार घंटे तक सोनप्रयाग में रोका गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। मौसम में सुधार और मार्ग साफ होने के बाद केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रहे श्रद्धालुओं को पुलिस की निगरानी में भेजा गया। यात्रियों को हेलमेट पहनाकर संवेदनशील हिस्से से पार कराया जा रहा है। मार्ग सुचारु होने के बाद सोनप्रयाग में रोके गए यात्रियों को सुबह करीब 10:06 बजे केदारनाथ की ओर रवाना कर दिया गया। चीरबासा में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र और पुलिस की टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed