{"_id":"6a9aa83d4e699f13ac06f005","slug":"instructions-for-the-implementation-of-solid-waste-management-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120664-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के निर्देश
Fri, 04 Sep 2026 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी निस्तारण, रिसाइक्लिंग व वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ एवं सोनप्रयाग स्थित एमआरएफ सेंटरों में एकत्रित कूड़े का शीघ्र निस्तारण करने और सामग्री को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाए।
उन्होंने रिसाइक्लिंग कंपनी के प्रतिनिधि, हिलिंग हिमालयन के मैनेजर तथा नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक से कहा कि जनपद में ठोस अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था एवं निकाय आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एकत्रित होने वाले कूड़े का निर्धारित प्रक्रिया के तहत पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं रिसाइक्लिंग की जाए ताकि अपशिष्ट का अधिकतम उपयोग किया जा सके और लैंडफिल पर निर्भरता को कम किया जा सके।