{"_id":"5d0939f38ebc3e2cc2023ec5","slug":"15608857347-rudrapur-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्मैक तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में स्मैक सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 33.84 ग्राम स्मैक और 10,700 की नकदी बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बीते रविवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस खेड़ा तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को दो संदिग्ध खेड़ा तिराहा पर खड़े दिखे। पूछताछ में संदिग्धों ने अपना नाम नन्हें और सुहैल पुत्र नन्हें निवासी वार्ड संख्या 16 खेड़ा बताया। दोनों की तलाशी लेने पर सुहैल की जेब से 15.43 ग्राम स्मैक और नन्हें के कब्जे से 18.41 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। दोनों के पास से 10,700 की नकदी भी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक दोनों बाप-बेटे काफी समय से शहर में स्मैक तस्करी कर रहे थे। दोनों किच्छा क्षेत्र के दरऊ के एक गांव से स्मैक लाते थे। यहां पर दोनों स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचते थे। इनमें से सुहैल दिव्यांग है। पूछताछ में दरऊ के सप्लायरों का नाम भी आरोपियों ने बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में प्रशिक्षु सीओ अनुज कुमार, एसएसआई कमलेश भट्ट, कांस्टेबल यामीन, सुनीता फर्त्याल, राजेंद्र जोशी और प्रमोद रावत शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
किच्छा में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने दरऊ के पास स्थित बड़ी मस्जिद निवासी मोसीन को आजादनगर जाने वाली सड़क से 22.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी फरमूद नामक व्यक्ति से नशे का यह सामान खरीद कर लाया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो