फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Basukedar's Atul selected for IIT Madras

Rudraprayag News: बसुकेदार के अतुल का आईआईटी मद्रास के लिए चयन

Mon, 14 Jul 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 14 Jul 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Basukedar's Atul selected for IIT Madras
फोटो
विज्ञापन

आईआईटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया में हासिल की 649वीं रैंक
छुट्टियों में केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर का करता है संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार उप तहसील के बीरों-देवल गांव निवासी अतुल कुमार का एमएससी गणित में आईआईटी चेन्नई के लिए चयन हुआ है। ओम प्रकाश लाल और संगीता देवी की चार संतानों में दूसरे नंबर के अतुल कुमार अक्सर छुट्टियों में केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर का संचालन करता है।

अतुल ने जीआईसी बसुकेदार से 6 से 12वीं तक सभी कक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। एचएनबी केंद्रीय विवि से बीएससी में अभी तक पांचों सेमेस्टर में अतुल ने 80 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। अब अंतिम सेमेस्टर के परीक्षाफल का इंतजार है। छात्र ने स्वयं के संसाधनों से पढ़ाई करते हुए इस वर्ष फरवरी में आईआईटी जैम की परीक्षा दी थी जिसमें उसने ऑल इंडिया 649वीं रैंक हासिल की। छात्र का चयन एमएससी गणित के लिए आईआईटी मद्रास के लिए हुआ है। अतुल ने बताया कि माता-पिता और गुरुजनों ने हमेशा उसका साथ दिया। जब वह आठवीं में था तब से प्रत्येक वर्ष जून महीने में केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर का संचालन करना आ रहा है जिससे परिवार की आय हो सके। छात्र के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि वह बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed