फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers protest against ration dealer

ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2020 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against ration dealer
झबरेड़ा क्षेत्र के लादीवाला गांव में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
लोदीवाला गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कई गंभीर आरोप लगाए हुए उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संकट की घड़ी में भी डीलर राशन की कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहा है। ग्रामीणों से राशन के ज्यादा मूल्य वसूल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम और खाद्य पूर्ति अधिकारी से भी की है।
विज्ञापन

हिराहेड़ी ग्राम पंचायत के लोदीवाला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि राशन डीलर उन्हें मानकों के अनुरूप राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों से राशन के ज्यादा दाम भी वसूले जा रहे हैं। सामग्री वितरण के दौरान जिस रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए जाते हैं, उसमें राशन का मूल्य बाद में डाला जाता है। बताया कि उन्होंने 18 अप्रैल को एसडीएम से डीलर की शिकायत की थी। इस पर हल्का लेखपाल उनके गांव में आए थे। आरोप है कि वह भी एक ग्रामीण की बात सुनकर चले गए। जबकि अन्य ग्रामीणों का पक्ष नहीं लिया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने राशन डीलर की जांच कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में सीमा, सुनेहरी, पूजा, मोनू, विजयपाल, सुमन, अमर सिंह, अतर सिंह, मांगेराम, धर्मेंद्र, दिनेश, राहुल, सतीश, विनोद, राजवीर आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, राशन डीलर मैनपाल का कहना है कि उनपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वह हर जांच के लिए तैयार है। ग्राम प्रधान पति सुमित चौधरी का कहना है कि ग्रामीण शिकायत लेकर उनके पास भी आये थे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

निशुल्क चावल आवंटन की व्यवस्था परखी
रुड़की। जिला पूर्ति अधिकारी ने केंद्र सरकार की ओर से आवंटित निशुल्क चावल वितरण की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों के साथ सरकारी राशन की दुकानों पर जाकर स्टॉक और अन्य रजिस्टर चेक किए, जो सही मिले। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र की सभी दुकानों में निशुल्क चावल वितरण किया जा रहा है। यह चावल अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड धारकों को दिया जा रहा है। सभी कार्डों पर प्रति यूनिट पांच किलो चावल वितरण किया रहा है। जबकि राज्य खाद्य योजना (पीले राशन कार्ड) पर निशुल्क राशन अभी नहीं दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन स्थित सरकारी राशन डीलर किशन लाल और सिविल लाइंस स्थित सरकारी राशन डीलर संजय की दुकान की आकस्मिक जांच की गई, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राशन वितरण किया जा रहा था। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed