फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Video of the accused raping the girl student went viral

Roorkee News: छात्रा से दुष्कर्म कर आरोपी ने वीडियो की वायरल

Fri, 28 Apr 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Video of the accused raping the girl student went viral
छात्रा को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाकर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने उसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कॉलेज के रास्ते में एक युवक की वेल्डिंग की दुकान है। आरोप है कि युवक ने बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही चोरीछिपे मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर दानिश निवासी सोहलपुर गाढ़ा, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed