फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three arrested with 20 liters of liquor

Roorkee News: 20 लीटर शराब समेत तीन दबोचे

Sat, 10 Jun 2023 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 20 liters of liquor
फोटो समाचार
विज्ञापन

लक्सर। पुलिस ने जंगल में छापामारी कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए नशे के प्रति लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुआंखेड़ा गांव के जंगल में कुछ लोग भट्ठी संचालित कर कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आकाश व शिव निवासी कुआंखेड़ा और रोहित निवासी सिकरौढ़ा, भगवानपुर को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed