फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Threatened to shoot in the name of Praveen Valmiki

बदमाश वाल्मीकि के नाम से गोली मारने की धमकी

Sat, 03 Oct 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Threatened to shoot in the name of Praveen Valmiki
रुड़की। कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के नाम से एक युवक को तीन लोगों ने जान से मरवाने की धमकी दी है। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राणा कॉलोनी (रामपुर डांडी) निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले साल उनकी तीन युवकों से मुलाकात हुई थी। तीनों ने बताया था कि वह उसकी उत्तराखंड परिवहन निगम में नौकरी लगवा देंगे। इसके नाम पर तीनों ने करीब दो लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन इसके बाद भी तीनों ने नौकरी नहीं लगवाई थी। इस पर अनिल ने आरोपियों मिथुन कश्यप, धर्मेंद्र सिंह और तरुण कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में आठ जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अब तीनों केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के नाम से गोली मरवाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पिता को भी गोली मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed