फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of two houses in broad daylight

दिनदहाड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 16 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of two houses in broad daylight
भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का मौका मुआयना किया और परिवार के लोगों से जानकारी ली। साथ ही आसपास खेतों में सामान की तलाश की। वहीं, दोनों ग्रामीणों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित मक्खनपुर गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की दोपहर दिनदहाड़े दो ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले शमीम अहमद के घर चोरी की गई। शमीम ने बताया कि घर के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह घर का ताला लगाकर पास में ही घेर में जाकर आराम कर रहे थे। करीब ढाई बजे वह घर पर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था, जबकि अलमारी से लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवर और 85 हजार की नकदी गायब थी। वहीं, चोरों ने शमीम के पड़ोसी सावेज के घर को भी निशाना बनाया। सावेज ने बताया कि घर के लोग रिश्तेदारी में गए थे। वह भी घर का ताला लगाकर घेर में चले गए। वह कुछ देर बाद घर आए तो ताला टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी से सोने के जेवर और 25 हजार की नकदी गायब थी। उधर, चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। दोनों ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed