फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Yellow Claw Roars Against Encroachments in Kaliyar and Dhanauri

Roorkee News: कलियर और धनौरी में कब्जों पर गरजा पीला पंजा

Wed, 03 Jun 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 03 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
The Yellow Claw Roars Against Encroachments in Kaliyar and Dhanauri
- 100 से अधिक अस्थायी एवं पक्की दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया
विज्ञापन

पिरान कलियर। यूपी सिंचाई और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को कलियर और धनौरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक अस्थायी दुकानें, झुग्गी-झोपड़ियां व तीन पक्की दुकानों को भी हटाया गया।


यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह और तहसीलदार विकास अवस्थी पुलिस बल के साथ बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे। टीम में शामिल अवर अभियंता बीडी धीमान, राजेंद्र सिंह, जिलेदार अजय शर्मा, राजन, मनोज सैनी और संदीप आदि ने दरगाह पीर गैब अली शाह मार्ग पर सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 100 से अधिक अस्थायी दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को जेसीबी से हटाया। इसके अलावा नवनिर्मित थाने के समीप सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी तीन पक्की दुकानों को भी ध्वस्त किया गया। इसके बाद प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने धनौरी रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वन गुर्जरों के अवैध डेरे हटाए। अधिकारियों के अनुसार भूमि पर बिना अनुमति बनाए गए इन डेरों को पहले ही खाली करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद कब्जाधारकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। विभाग की ओर से पहले ही अस्थायी दुकानदारों और कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने तक अभियान आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में किसी भी नए अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed