फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Laksar man arrived at police station after dousing himself with flammable substance and set himself on fire

लक्सर: ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर कोतवाली पहुंचा व्यक्ति, लगा ली आग, लेनदेन के विवाद में था परेशान, एम्स रेफर

Tue, 29 Sep 2026 11:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 11:30 PM IST
सार

नीटू बाइक लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली गेट को पार कर उसने बाईं ओर बाइक खड़ी की। बताया गया कि उसने अपने शरीर और कपड़ों पर पहले ही कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेला हुआ था।

विज्ञापन
Laksar man arrived at police station after dousing himself with  flammable substance and set himself on fire
एम्स में भर्ती मरीज - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

30 लाख के लेनदेन के विवाद में ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर कोतवाली पहुंचे एक ने खुद को आग लगा ली। उसके अचानक आग की लपटों में घिर जाने पर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसके ऊपर कंबल डालकर आग बुझाई। 60 फीसदी से अधिक झुलसी अवस्था में उसे लक्सर सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम 5:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी नारायण उर्फ नीटू बाइक लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली गेट को पार कर उसने बाईं ओर बाइक खड़ी की। बताया गया कि उसने अपने शरीर और कपड़ों पर पहले ही कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेला हुआ था।
विज्ञापन


बाइक से उतरते ही नारायण ने माचिस जलाकर स्वयं को आग लगा ली। पलभर में ही वह लपटों से घिर गया। कोतवाली में आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को देख यहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय के पास मौजूद कांस्टेबल मनोज मलिक और अरविंद रावत उधर दौड़े। उन्होंने हवालाती कंबल डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, हायर सेंटर रेफर, भीम आर्मी के नेताओं पर आरोप

इसके बाद तत्काल उसे लक्सर सीएचसी ले जाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। तहसीलदार दीवान सिंह राणा और कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने नारायण के बयान दर्ज किए। उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उसने रिश्तेदार के साथ 30 लाख के लेनदेन का विवाद होने और उसके पैसे वापस नहीं किए जाने की बात कही। इसी से आहत होकर उसने स्वयं को आग लगाने की बात कही। बयान दर्ज करने के बाद गंभीर हालत में उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed