फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six students from Chamanlal College cleared the UGC NET exam

Roorkee News: चमनलाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

Tue, 29 Sep 2026 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Six students from Chamanlal College cleared the UGC NET exam
चमनलाल महाविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं, महाविद्यालय की दो छात्राओं ने उच्च अध्ययन के लिए कनाडा और इटली में प्रवेश प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से घोषित नेट परीक्षा परिणाम में राजनीतिक विज्ञान विभाग के कामेश्वर धीमान ने असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। पुस्तकालय विज्ञान विभाग की तमन्ना और आकाश कुमार ने भी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। कॉमर्स विभाग की रश्मि, हिना जहीर और भूगोल विभाग के विपुल कुमार ने भी असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में महाविद्यालय के करीब 60 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित मार्गदर्शन और काउंसलिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीकॉम की छात्रा प्रीतपाल कौर ने उच्च अध्ययन के लिए कनाडा और इसी विभाग की देवांशिका शर्मा ने इटली में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है।

प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आगामी समारोह में सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed