फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The people of the area bereft, have fun of outdoor youth

क्षेत्र के महरूम और बाहरी युवाओं की मौज

Sun, 23 May 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The people of the area bereft, have fun of outdoor youth
गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में खोले गए वैक्सीनेशन सेंटर पर जहां स्थानीय लोग टीकाकरण से महरूम हैं तो वहीं देहरादून, हरिद्वार और रुड़की से युवा इस केंद्र पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। तकनीकी जानकारी और जागरुकता के अभाव में स्थानीय युवाओं को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। स्थिति ये है कि इस केंद्र पर क्षेत्र के मात्र पांच प्रतिशत युवाओं को ही अब तक टीका लगा है।
विज्ञापन

बुग्गावाला क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में 13 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण शुरू हुआ था। तभी से इस सेंटर पर प्रतिदिन वैक्सीन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ को देखकर लगता है कि क्षेत्र के युवा वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन हकीकत इससे इतर है। स्थिति ये है कि इस केंद्र पर आए दिन मात्र पांच फीसदी स्थानीय युवाओं को वैक्सीन लग पा रही है जबकि 95 फीसदी बाहरी युवा टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और आसपास के लोग शामिल हैं। डॉ. गीता देवी के अनुसार, सारा खेल स्लॉट बुक करने का है। स्थानीय लोग जानकारी और जागरूकता के अभाव में स्लॉट बुक नहीं कर पाते। इसका फायदा बाहरी जिलों और क्षेत्र के युवा उठा लेते हैं। इससे स्थानीय युवा वैक्सीनेशन से महरूम हो रहेेेे हैं।
विज्ञापन

--
जानकारी के अभाव में स्थानीय युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। अब ग्रामीणों के स्लॉट बुक करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें युवा शिक्षकों को अपनी जानकारी देकर स्लॉट बुक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील कुमार सैनी, तहसीलदार
--
बाहरी लोगों को टीका लगाने का विरोध
बोले लोग- दिल्ली, राजस्थान, मेरठ, से गाड़ियों में सवार होकर टीका लगवाने आ रहे
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टीकाकरण में क्षेत्रीय लोगों को प्राथमिकता देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। सीएचसी पर बाहरी लोगों को कोविड टीका लगाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। सहकारी समिति के चेयरमैन और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टीकाकरण में क्षेत्रीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

खानपुर के राजेश पायलट मिनी स्टेडियम में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। जब से यहां टीकाकरण शुरू हुआ है, ज्यादातर बाहरी लोग ही टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय युवाओं को टीका नहीं लग पा रहा है। इसे लेकर खानपुर के लोगों में रोष पनपने लगा है। सहकारी समिति के चेयरमैन ओंकार सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान मदन शास्त्री, अरुण पंवार, सोनू राठी, सुमित शर्मा और मेहरबाद आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग बाहरी प्रदेशों के लोगों से पैसे लेकर टीका लगा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। आरोप है कि केंद्र पर दिल्ली, राजस्थान, मेरठ, देहरादून आदि शहरों से गाड़ियों में सवार होकर लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा जानकारी के अभाव में समय से स्लॉट बुक नहीं करवा पाता है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के बजाय बाहरी लोगों को टीका लगवा रहा है। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता कहते हैं कि बुकिंग केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार होती है। इसमें ऑनलाइन कोई कहीं के लिए भी बुकिंग कर सकता है। स्थानीय युवाओं को जागरूक करके उन्हें स्लॉट बुक करने की जानकारी देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed