{"_id":"644ac57d2b61f8698801a384","slug":"the-familys-life-came-to-life-when-the-loved-ones-roorkee-news-c-5-1-drn1030-142275-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अपनों के सुरक्षित पहुंचने पर आई परिवार की जान में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अपनों के सुरक्षित पहुंचने पर आई परिवार की जान में जान
विज्ञापन
सूडान में फंसे भारतीयों का जो दल ऑपरेशन कावेरी के जरिए सुरक्षित भारत पहुंचा है। उनमें रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र निवासी जुनैद अली, उनकी पत्नी, बच्ची और रिश्तेदार जुनैद त्यागी सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। वह अभी अपने एक रिश्तेदार के यहां दिल्ली में रुके हैं। शुक्रवार को वह अपने गांव खजूरी पहुंच जाएंगे।
जुनैद अली और जुनैद त्यागी के परिवार के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह इस बात से बेहद खुश हैं कि सूडान से वह सुरक्षित लौट आएं हैं। खजूरी गांव निवासी जुनैद त्यागी के पिता सफदर ने बताया कि उनका बेटा वापस आ रहा है। इस बात से वह बेहद खुश हैं। इसके लिए वह भारत सरकार और ऊपर वाले का शुक्र अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तीन साल से सूडान में है। वह करीब पांच माह छुट्टी पर आया था। चार माह पहले ही वह वापस गया था। उनके मकान में काफी काम बाकी है।
जुनैद चाहता था कि इस बार जब वह आएगा तो मकान का सारा काम पूरा कराएगा। परिवार के लोग जुनैद के लिए दुल्हन भी तलाश रहे हैं। उसका सपना था कि विदेश से पैसा कमाने के बाद वह अपने क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करेगा। इसी तरह से जुनैद अली, अपनी पत्नी व बच्ची के साथ वापस आ रहा है। जुनैद अली के चाचा इरफान ने बताया कि जुनैद अली, उसकी पत्नी व बच्ची और जुनैद त्यागी को एकदम लौटना पड़ा है। इस कारण वह सामान भी नहीं ला पाएं हैं। वह बेहद थके हुए थे इसलिए दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां रुक गए थे। उन्होंने बताया कि जुनैद अली चाहता था कि वह कुछ साल सूडान में नौकरी करेगा। जब उसके पास इतना पैसा इकट्ठा हो जाएगा कि वह खुद का कारोबार शुरू कर सके तो वह लौट आएगा। अचानक हालात बिगड़ने पर उसे लौटना पड़ा।