{"_id":"6a58d07c02cae6ae24010cd7","slug":"the-department-does-not-have-pumps-to-deal-with-waterlogging-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1019127-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जलभराव से निपटने के लिए विभाग के पास पंप नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जलभराव से निपटने के लिए विभाग के पास पंप नहीं
विज्ञापन
शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने में अग्निशमन विभाग को संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के पास पानी निकासी के लिए विशेष डी-वॉटरिंग पंप उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अग्निशमन कर्मियों को फायर फाइटर पंप के सहारे ही जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालना पड़ रहा है।
पूर्व में जलभराव की निकासी के दौरान इस्तेमाल किए गए पंप के फिल्टर में दिक्कत होने पर बंद हो चुके हैं जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो गया था।बारिश के समय रामनगर, बंदा रोड, भारत नगर, इस्लाम नगर, माहिग्रान, कृष्णा नगर, सलेमपुर, गणेशपुर , पश्चिमी अंबर तालाबा, राजपूताना, राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर और पनियाला रोड की कई कॉलोनियों के घरों व गलियों में पानी भर जाता है।
ऐसे में लोगों को राहत और रेस्क्यू के लिए अग्निशमन विभाग की मदद लेनी पड़ती है। हालांकि सीमित संसाधनों के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर नारायण ने बताया कि कुंभ निधि से जलभराव की निकासी के लिए 10 डी-वॉटरिंग पंपों की मांग भेजी गई है। जरूरत के अनुसार इनमें से कुछ पंप रुड़की को भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे आपदा और जलभराव की स्थिति में राहत कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।