फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shabad kirtan made Sangat happy

अटूट लंगर के साथ धूमधाम से मना श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

Mon, 30 Nov 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shabad kirtan made Sangat happy
रुड़की। शहर से देहात तक श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान अटूट लंगर लगाया गया। जगह-जगह गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। शबद कीर्तन पर रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस जादूगर रोड स्थित गुरुद्वारा सत्संग सभा एवं बीटीगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव का 551वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा शहर और देहात के अन्य गुरुद्वारों में भी धार्मिक आयोजन कर अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान शबद कीर्तन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वक्ताओं ने कहा कि गुरुनानक देव ने जात-पात, ऊंच नीच जैसी बुराई से समाज को दूर किया। इस दौरान सर्वप्रथम अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इसके बाद लोकल रागी, पौंटा साहिब से आए जत्थेदारों ने संगतों को निहाल किया। उन्होंने गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी दरबार में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान रागी भाई भूपेंद्र सिह, जल सिंह, बख्शी सिंह ने गुरु की संगत को निहाल किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह चंधोक, बलबीर सिंह, हरमीत सिंह दुआ, सुरेंद्र सिंह पाहवा, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह दुआ, सतवीर सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह सेठी, अवतार सिंह और सिमरजोत सिंह दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरु नानक देव ने दिया समाज की एकजुटता का संदेश
लक्सर। क्षेत्र में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके परवक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल परिसर में स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर कीर्तन आयोजित किया गया। इस मौके पर ज्ञानी गुरनाम सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की एकजुटता के लिए कई संदेश दिए। उनका कहना था कि भगवान सभी जगह है। रागी जत्थे के ज्ञानी महेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव अवतारी महान सिद्ध योगी थे। उन्होंने मानवता को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर रणजीत सिंह, गुरनाम चीमा, जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, मनमोहन, जसवीर सिंह, कुलबीर, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, पंकज कुमार और जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed