फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rain in the mountains has raised the water level of the Ganga Canal

Roorkee News: पहाड़ों में बारिश से बढ़ा गंगनहर का जलस्तर

Fri, 29 May 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rain in the mountains has raised the water level of the Ganga Canal
पहाड़ों पर हुई बारिश के असर से नदियों में पानी की कमी की पूर्ति हो गई है। गंगनहर का जल स्तर भी अपनी पूरी क्षमता 13000 क्यूसेक तक पहुंच गया है। हालांकि अभी यूपी में पानी की जरूरत को जरूरत को देखते हुए सर्की रजवाहे में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रुड़की की गंगनहर का जलस्तर 8000 से 13000 क्यूसेक के बीच चल रहा था। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ों की नदियों में करीब 20 प्रतिशत पानी की कमी है और इसका असर गंगनहर के स्तर पर भी पड़ रहा है। यही नहीं पानी की कमी के कारण पिछले हफ्ते रात 12 बजे यूपी और रुड़की तहसील के करीब 60 गांवों के किसानों की भूमि को सिंचित करने के लिए बनाए गए सर्की रजवाहे को भी बंद कर दिया गया था। इससे सिंचाई का संकट गहरा गया है। साथ ही यूपी में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी। बीती रात पहाड़ों पर हुई बारिश से स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एनडीजीसी के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि फिलहाल गंगनहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed