{"_id":"677d78942d03fd01ee0d82c7","slug":"raids-in-search-of-bank-employee-absconding-with-lakhs-roorkee-news-c-5-1-drn1031-588726-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दो उपभोक्ताओं के खाते से लाखों की रकम लेकर फरार हुआ बैंक कर्मचारी, तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दो उपभोक्ताओं के खाते से लाखों की रकम लेकर फरार हुआ बैंक कर्मचारी, तलाश में पुलिस दे रही दबिश
Wed, 08 Jan 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:37 PM IST
सार
गफ्फार ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के एक कर्मचारी पर खाते में गड़बड़ी कर 2.65 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो उपभोक्ताओं के खाते से लाखों की रकम निकालकर फरार हुए बैंक कर्मचारी की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अब पुलिस इस मामले में बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस सोमवार को जलालपुर निवासी गफ्फार और पनियाला गांव निवासी तीन भाई अकरम, जहांगीर और असलम ने तहरीर दी थी। गफ्फार ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के एक कर्मचारी पर खाते में गड़बड़ी कर 2.65 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था। तीन भाइयों ने भी खाते में गड़बड़ी कर 54 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया था कि आरोपी बैंक कर्मचारी गुलाबनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
Roorkee News: घर में घुसकर हमला करने के आरोप में दो महिला समेत सात पर मुकदमा
विज्ञापन
दाेनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बैंक कर्मचारी के घर पर पुलिस को भेजा गया था लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।