फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In Sultanpur, a woman accused of occupying her house.

Roorkee News: सुल्तानपुर में महिला ने मकान कब्जाने का आरोप लगाया

Sun, 04 Jan 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
In Sultanpur, a woman accused of occupying her house.
सुल्तानपुर। भिक्कमपुर गांव निवासी एक विधवा महिला ने अलावलपुर गांव के एक परिवार पर उसके मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मकान के अंदर कपड़े, बर्तन, नकदी सहित अन्य सामान रखा है। कब्जा करने वाले लोग उसे और उसके परिवार को घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। महिला ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने 10 जनवरी 1986 को उक्त आवासीय संपत्ति खरीदी थी। पति की मृत्यु के बाद वह नौकरी के सिलसिले में पंजाब चली गई थी, हालांकि गांव आती-जाती रही। इस दौरान उसके एक पुत्र की भी मृत्यु हो गई। आरोप है कि गांव के एक परिवार ने मकान पर कब्जा करने की नीयत बना ली थी। पीड़िता के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को वह अपनी पुत्रवधू और बच्चों के साथ ज्वालापुर दवा लेने गई थी। लौटने पर आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और उसे व बच्चों को अंदर जाने से रोक दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed