फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Highway jammed to hang Ankita's killers

अंकिता के हत्यारों को फांसी की मांग, हाईवे किया जाम

Tue, 27 Sep 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:12 PM IST
सार

यहां अंकिता भंडारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्य आंदोलनकारी कमला बमोला ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान अनुराग सिंह कंडवाल, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, भगवान सिंह बिष्ट, भरत सिंह नेगी, सुहागा देवी, सुशीला मनेला, प्रतिभा चौहान, सरोजिनी, सावित्री नौटियाल, सुरेशी रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Highway jammed to hang Ankita's killers

विस्तार

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक संगठन, महिला संगठन, गढ़वाल सभा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर हाईवे पर लगाया सांकेतिक जाम, गंगनहर के घाट पर दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन

मंगलवार को वाल्मीकि चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च एसडीएम चौक, रुड़की टाकीज चौक, सिविल लाइंस, चंद्रशेखर चौक से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट पर पहुंचा। यहां अंकिता भंडारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उत्तराखंड आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश डाला ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी कमला बमोला ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। चेतावनी दी कि 15 दिन में आरोपियों को फांसी नहीं दी गई तो आमरण-अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। साथ ही मिलिट्री चौक के पास सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुराग सिंह कंडवाल, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, भगवान सिंह बिष्ट, भरत सिंह नेगी, सुहागा देवी, सुशीला मनेला, प्रतिभा चौहान, सरोजिनी, सावित्री नौटियाल, सुरेशी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed