फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Solani River turns into a problem during the monsoon; movement of thousands of villagers disrupted

Roorkee News: बरसात में सोलानी नदी बनी मुसीबत, हजारों ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित

Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Solani River turns into a problem during the monsoon; movement of thousands of villagers disrupted
टांडा हसनगढ़ और घेर गोशाला गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सोलानी नदी में पानी आने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पूरी तरह बंद है। पानी उतरने के बाद भी कई दिनों तक मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिखे।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप कांबोज, अभि कुमार, शकील अहमद, सलामत, बुरहान आदि ने बताया कि बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। नदी में पानी बढ़ने के बाद बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार होने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नदी के दूसरी ओर हजारों की आबादी रहती है लेकिन आवागमन के लिए आज तक यहां पक्का रपटा या पुल नहीं बनाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी के बाद से अब तक वे इसी तरह नदी पार कर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। मार्ग पर न तो कोई रपटा बना है और न ही बरसात के दौरान आवागमन के लिए कोई स्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में किसी तरह आवाजाही हो जाती है लेकिन बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति बद से बदतर हो जाती है और गांवों का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 21 नवंबर 2024 को सोलानी नदी पर 300 मीटर लंबे सेतु के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। विभागीय पत्र के अनुसार राज्य योजना वर्ष 2024-25 के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम झीवरहेड़ी से टांडा हसनगढ़ और घेर गौशाला होते हुए गांजा मजरा तक जोड़ने वाले मार्ग पर सेतु निर्माण प्रस्तावित है।


इसके लिए विभाग की ओर से आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनना तो दूर, आज तक नदी पर आवागमन के लिए रपटा तक नहीं बनाया गया है। ऐसे में बरसात के दिनों में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से प्रस्तावित पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने तथा तब तक अस्थायी रपटे की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम डीएस नेगी का कहना है कि इस संबंध में पीडब्लूडी से जानकारी ली जाएगी ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed