फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Festival special trains will run during the festive season

Roorkee News: त्योहारी सीजन में चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Festival special trains will run during the festive season
त्योहारी सीजन में रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रुड़की सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 04511 - 12 चंडीगढ़ - पटना जंक्शन - चंडीगढ़ फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन 1 अक्तूबर से 27 नवंबर के मध्य दोनों ओर से 9 - 9 फेरे संचालित होगी। चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार और पटना से शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04615 - 16 फिरोजपुर कैंट - पटना जंक्शन - फिरोजपुर कैंट 6 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच दोनों ओर से 18 - 18 फेरे संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


फिरोजपुर कैंट से मंगलवार और पटना से बुधवार को ट्रेन का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04227 - 28 वाराणसी - चंडीगढ़ - वाराणसी एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 30 नवंबर के मध्य दोनों ओर से 18 - 18 फेरे संचालित की जाएगी। वाराणसी से बृहस्पतिवार और रविवार व चंडीगढ़ से शुक्रवार और सोमवार को ट्रेन का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04209 - 10 वाराणसी - दिल्ली - वाराणसी एक्सप्रेस 2 अक्तूबर से 28 नवंबर तक दोनों ओर से 25 - 25 फेरे संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से शुक्रवार, सोमवार और बुधवार व दिल्ली से शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को ट्रेन का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04213 - 14 अयोध्या कैंट - आनंद विहार टर्मिनल - अयोध्या कैंट एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 18 - 18 फेरे संचालित की जाएगी। अयोध्या से बृहस्पतिवार और रविवार, आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को ट्रेन का संचालन होगा।

गाड़ी संख्या 04007 - 08 आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी - आनंद विहार टर्मिनल 10 अक्तूबर से 8 नवंबर के बीच दोनों ओर से 5 - 5 फेरे संचालित की जाएगी। आनंद विहार से शनिवार और जोगबनी से रविवार को ट्रेन का संचालन होगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04027 - 28 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर जंक्शन - आनंद विहार टर्मिनल 13 अक्तूबर से 25 नवंबर दोनों ओर से 13 - 13 फेरे, गाड़ी संख्या 04009 - 10 दिल्ली सीतामढ़ी - दिल्ली 15 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दोनों ओर से 6 - 6 फेरे संचालित की जाएगी।
अंबाला मंडल में रहेगा पांच घंटों का यातायात ब्लाॅक
ट्रेनों के प्लेटफार्म पर ठहराव और संचालन में होगा परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। अंबाला मंडल में ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था में सुधार संबंधित कार्यों के कारण नौ सितंबर को 5 घंटों का यातायात ब्लाॅक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को नियमित प्लेटफार्म के बजाय परिवर्तित प्लेटफार्म से संचालित किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 9 सितंबर को अंबाला रेलवे स्टेशन पर यार्ड में रेलवे लाइन से संबंधित नवीनीकरण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान यहां सुबह 10ः45 से दोपहर 3ः45 तक 5 घंटों का याताया ब्लाॅक रहेगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 12054 अमृतसर - हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14649 जयनगर - अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14617 पूर्णियाकोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15903 डिबू्रगढ़ - चंडीगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22318 जम्मूतवी - सियालदह हमसफर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15011 अंब अंदौरा - नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों को नियमित प्लेटफार्म के बजाय परिवर्तित मार्ग से ठहराव और संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed