फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   13,196 people received the anti-rabies vaccine at the Civil Hospital in nine months

Roorkee News: सिविल अस्पताल में नौ माह में 13,196 लोगों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Fri, 04 Sep 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
13,196 people received the anti-rabies vaccine at the Civil Hospital in nine months
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमले की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 तक नौ माह में 13,196 लोगों को कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। आंकड़ों से साफ है कि बड़ी संख्या में लोग कुत्तों के काटने या खरोंच लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रुड़की शहर के रामनगर, अशोक नगर, रामपुर, गणेशपुर, सिविल लाइंस, अंबर तालाब समेत कई इलाकों में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं और बच्चों व राहगीरों पर हमला कर देते हैं। इससे खासकर बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रोजाना कुत्ते के काटने के करीब 25 से 30 नए मामले पहुंच रहे हैं। कई बार लावारिस कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ने लगते हैं। इससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड के कारण सुबह-शाम राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने और आबादी वाले क्षेत्रों में कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed